बारात में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से महिला की मौत

सीतापुर : जिले के कोतवाली क्षेत्र लहरपुर के खपूरा गांव में बृहस्पतिवार रात हर्ष फायरिंग के दौरान एक महिला के गोली लग गई। गोली लगने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस जांच कर रही है।

बृहस्पतिवार रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीरकपुर खपूरा में बराती लाल के घर पुत्री की शादी थी। थाना हरगांव क्षेत्र के ग्राम बेनियापुर से बारात आई थी। तभी लखनऊ निवासी अन्नू यादव ने हर्ष फायरिंग की जिससे जानकी देवी (50) निवासी ग्राम इच्छा थाना तंबौर को गोली लग गई। वह घायल होकर गिर गईं। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घायल जानकी को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अन्नू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

जब मनोज कुमार ने सरकार से पंगा, बैन हो गई थी फिल्में आँखों के साथ आवाज से भी जादू करती है मोनालिसा मैं अपनी जिंदगी की लड़ाई हार गया : धर्मात्मा निषाद विवाह के लिए बना खाना ट्रैफिक जाम में फंसे यात्रियों को खिलाया चाय के हैं शौकीन तो अब पीते-पीते घटाएं वजन