Rekha Gupta Oath : शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने मांगा दिल्ली के ‘भ्रष्टाचारियों’ से एक-एक रुपये का हिसाब

Seema Pal

Rekha Gupta Oath : दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी बहुत भव्य है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह समारोह आज दोपहर 12:30 बजे होगा। आज रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। उनके साथ छह विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को भारी वोटों से हराया है। छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रेखा गुप्ता 50 वर्ष की उम्र में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें बधाई दी है।

रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण से पहले एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी जिम्मेदारी और आगामी कार्यों के बारे में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए एक बहुत गर्व का पल है। दिल्ली की जनता ने मुझ पर विश्वास जताया है, और मैं इस विश्वास को सम्मानित करने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करूंगी। मेरी प्राथमिकता राज्य के विकास को गति देना, आम जनता की समस्याओं का समाधान करना और समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करना होगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के विकास में हर नागरिक की भागीदारी और योगदान महत्वपूर्ण होगा, और वे सरकार को जनकल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित रखेंगी। रेखा गुप्ता ने यह भी आश्वासन दिया कि उनकी सरकार पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ काम करेगी और हर किसी को न्याय मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें