यूपी का बढ़ा मान! भारत के 152 शहरों में चुना गया पूरनपुर, प्रदेश में दसवां स्थान

भास्कर ब्यूरो

  • डिजिटल लैंड नक्शा के लिए पूरनपुर को प्रदेश में दसवां स्थान मिला।
  • नगर पालिका परिषद पूरनपुर में डिजिटल लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन का लाइव प्रसारण हुआ।
  • भारत के 152 शहर अथवा क़स्बों में पूरनपुर का चयन।
  • कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहें।

पीलीभीत : मंगलवार को जिले में नगर पालिका परिषद पूरनपुर में डिजिटल लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन का लाइव प्रसारण हुआ। जिसमें डिजिटल लैंड नक्शा के लिए पूरनपुर को प्रदेश में दसवां स्थान मिला है।

डिजिटल लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन के अंतर्गत नक्शा (शहरी भूमि की सही पहचान) प्रोजेक्ट का सजीव प्रसारण हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व अपर जिलाधिकारी ऋतू पूनिया के साथ भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहें।

यह कार्यक्रम भारत के 152 शहर अथवा क़स्बों में देखा गया। पूरनपुर नगर पालिका को प्रदेश में दसवां स्थान मिला है। एक साथ डिजिटल लाइव प्रसारण माध्यम से आयोजित हुआ। जिसमें नक्शा पायलट प्रोजेक्ट का शुभारम्भ किया गया।

यह केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है, जिसका राज्य सरकार के साथ एमओयू साइन होने के पश्चात क्रियान्वयन हो रहा है। उत्तरप्रदेश के 10 चयनित शहर अथवा क़स्बों में से एक पूरनपुर नगर भी है। पूरनपुर नगर के लिए उपलब्धि है। ड्रोन से पूरे शहर की फ़ोटोग्राफ़ी एवं वीडियोग्राफी का सर्वे होगा, जिसमें तीन प्रकार की टेक्नोलॉजी वाले ड्रोन प्रयोग किये जाएंगे। इसमें दुकानों एवं मकानों के डिजिटल नक़्शे बनाये जाएंगे।

सरकारी आंकड़ों एवं दस्तावेजों के आधार पर एक नक्शा प्रॉपर्टी कार्ड जारी होगा। यह प्रॉपर्टी धारकों को उपलब्ध कराया जाएगा। यह कार्ड पूरी तरह से डिजिटल होगा जो प्रॉपर्टी दस्तावेजों एवं नक़्शे के आधार पर तैयार होगा और पूरी तरह से डिजिटल लीगल डॉक्यूमेंट होगा। इस प्रकार डिजिटल कार्ड धारकों को अन्य कागजी दस्तावेजों की आवश्यकता नही पड़ेगी। इस कार्ड के आधार पर लोन की भी सुविधा मिल सकेगी।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में संजय कुमार सिंह जिलाधिकारी, ऋतू पूनिया अपर जिलाधिकारी नोडल अधिकारी पीलीभीत, रितुराज पासवान विधायक पुत्र, प्रफुल्ल मिश्रा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, रामबहादुर गुप्ता समाजसेवी, अजीत प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी पूरनपुर प्रभारी अधिशासी अधिकारी, राजेंद्र आर्या समाजसेवी, संदीप खंडेलवाल समाजसेवी, संजय सक्सेना (एड.), संजय पाण्डेय एड., हबीबुर्रहमान तहसीलदार पूरनपुर, ऋषि दीक्षित व अभिषेक त्रिपाठी नायाब तहसीलदार, हर्ष प्रधान नगर अध्यक्ष भाजपा, जे. ई. नरेन्द्र कुमार जैसल, जयदीप कुलश्रेष्ठ, विक्रांत चौधरी, सभासद सौरभ सक्सेना ‘रासू’, अनुज कुमार गुप्ता, सूरज बाथम, नादिर रज़ा, सभासद प्रतिनिधि तौफीक अहमद कादरी, शेर सिंह यादव, सभासद राजेश कुमार, दुर्वेश कुमार, रविंदर शर्मा, अखिलेश मिश्रा, मानस शुक्ला, विवेक तिवारी, ठा.प्रदीप मुखिया आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

जब मनोज कुमार ने सरकार से पंगा, बैन हो गई थी फिल्में आँखों के साथ आवाज से भी जादू करती है मोनालिसा मैं अपनी जिंदगी की लड़ाई हार गया : धर्मात्मा निषाद विवाह के लिए बना खाना ट्रैफिक जाम में फंसे यात्रियों को खिलाया चाय के हैं शौकीन तो अब पीते-पीते घटाएं वजन