बड़ा झटका! OnePlus Open 2 नहीं होगा 2025 में लॉन्च, कंपनी ने जारी किया अहम अपडेट

लखनऊ डेस्क: OnePlus Open यूज़र्स के लिए अच्छी खबर है कि उन्हें आगे भी अपडेट्स और सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे। लेकिन OnePlus Open 2 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर है। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि वह 2025 के अंदर OnePlus Open 2 को लॉन्च नहीं करेगी, जिससे इसके बारे में चल रही लीक्स और अफवाहों पर विराम लग गया है।

पिछले कुछ समय से यह चर्चा हो रही थी कि OnePlus Open 2 जल्द ही लॉन्च होगा, क्योंकि कंपनी ने 2023 में OnePlus Open को पेश किया था और वह काफी पॉपुलर हुआ था। हालांकि, अब कंपनी ने यह स्पष्ट किया है कि OnePlus Open 2 को 2025 में भी लॉन्च नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा, अफवाहें चल रही थीं कि Oppo Find N5 को OnePlus Open 2 के रूप में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया जाएगा, जैसा कि Oppo Find N3 को OnePlus Open के रूप में पेश किया गया था। लेकिन अब वनप्लस ने इस पर भी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि इस साल कोई भी फोल्डेबल फोन लॉन्च नहीं किया जाएगा।

हालांकि, वनप्लस ने यह भी कहा कि वह फोल्डेबल फोन बनाना जारी रखेगी और इस सेगमेंट से बाहर नहीं जाएगी। कंपनी ने यह भी बताया कि भविष्य में वह अपने फोल्डेबल फोन में नए मटीरियल और बेहतर इंजीनियरिंग का इस्तेमाल करेगी। साथ ही, वर्तमान OnePlus Open यूज़र्स को नियमित अपडेट्स, सिक्योरिटी पैच और आफ्टर-सेल्स सर्विस मिलती रहेगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

बेंगलुरु भगदड़ में कर्नाटक सरकार ने बढ़ाई मुआवजा राशि वजन घटा रहे हैं तो न खाएं किशमिश नैनिताल में उमड़े सैलानी, पहुंच गई भारी भीड़ Viral Video : गाली देने वाले शराबी को महिला ने पीटा पीएम मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा