CBSE Board Exams 2025: कल है 12वीं फिजिकल एजुकेशन का पेपर, ये टिप्स अपनाएं और गारंटी से पास हों!

CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 की शुरुआत हो चुकी है, और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए 17 फरवरी 2025 को फिजिकल एजुकेशन का पेपर आयोजित किया जाएगा। यह विषय एक स्कोरिंग विषय माना जाता है, जिससे अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।

CBSE 12वीं फिजिकल एजुकेशन पेपर के लिए परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम को समझना जरूरी है। इस विषय में 10 यूनिट्स होते हैं, और सभी सवालों को अटेंड करना अनिवार्य होता है क्योंकि किसी भी सवाल में चॉइस नहीं दी जाती। पेपर दो हिस्सों में बांटा गया है। इस विषय का सिलेबस बहुत बेसिक है, और यदि थोड़ी मेहनत की जाए तो अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं। परीक्षा में स्पोर्ट्स इवेंट के मैनेजमेंट से जुड़े सवाल भी पूछे जा सकते हैं।

CBSE 12वीं फिजिकल एजुकेशन सिलेबस 2025 में ये टॉपिक्स शामिल हैं:

  1. स्पोर्टिंग इवेंट्स का प्रबंधन
  2. खेलों में बच्चों और महिलाओं की भूमिका
  3. जीवनशैली से संबंधित बीमारियों के रोकथाम के लिए योग
  4. दिव्यांग बच्चों के लिए शारीरिक शिक्षा और खेल
  5. खेलों में पोषण
  6. खेलों में परीक्षण और माप
  7. खेलों में शारीरिकी और चोट
  8. बायोमेकैनिक्स और खेल
  9. खेलों में मानसिकता
  10. खेलों में प्रशिक्षण

सीबीएसई 12वीं फिजिकल एजुकेशन परीक्षा की तैयारी के लिए, छात्रों को सिलेबस को अच्छी तरह से समझना चाहिए और अगर कोई टॉपिक छूट रहा हो तो उस पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही, सीबीएसई के सैंपल पेपर का अभ्यास करके अपनी तैयारी को और बेहतर बनाया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें