UP बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की फाइनल सूची तैयार, जानें कब होगा ऐलान

लखनऊ डेस्क: उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की सूची कभी भी जारी हो सकती है, क्योंकि नई सूची फाइनल हो चुकी है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसे जारी किया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी में नए जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, इस सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है, और अब यूपी बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की सूची किसी भी समय जारी हो सकती है।

बीते सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर एक बैठक हुई थी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद थे। इस बैठक में जिलाध्यक्षों की फाइनल लिस्ट बनाई गई, जिसे दिल्ली भेज दिया गया।

इस सूची को लेकर मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी के केंद्रीय चुनाव प्रेक्षक विनोद तावड़े की बैठक हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय मंत्री बीएल संतोष से चर्चा की गई। अब इस सूची को जल्द ही जारी किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश को बीजेपी ने 98 जिलों में बांटा है। माना जा रहा है कि पार्टी ने 80 जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नाम फाइनल कर दिए हैं, जबकि 15-20 जिलों में अभी फैसला बाकी है। इनमें से पश्चिमी यूपी के कुछ जिले भी शामिल हैं, जहां पर जिलाध्यक्षों का चयन विवादों के चलते टल रहा था। पहले बीजेपी ने जिलाध्यक्षों की सूची 20 जनवरी तक जारी करने का विचार किया था, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण इसमें देरी हुई। अब जबकि दिल्ली चुनाव के परिणामों के एक सप्ताह से ज्यादा समय हो चुका है, सूची तैयार हो चुकी है और कभी भी इसे जारी किया जा सकता है।

इसके बाद, जिलाध्यक्षों के चयन के बाद नए प्रदेशाध्यक्ष के चयन पर भी जल्द फैसला लिया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें