
दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) भी एक्टिव हो गई है। बुधवार को सीबीआई ने दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सीबीआई को विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच में विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले, जिसके बाद अधिकारियों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार किए गए सभी अधिकारी टी4 और टी5 स्तर के कर्मचारी हैं, जो खाकी वर्दी पहनते थे और सड़कों पर वाहनों से चालान वसूलते थे। इन अधिकारियों से पूछताछ जारी है, और बाद में उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
यह कार्रवाई दिल्ली में सरकार बदलने के बाद की गई है, और यह सीबीआई की पहली बड़ी कार्रवाई है।















