‘I Love महराजगंज’ से खुश नहीं शहर, दैनिक भास्कर से जनता बोली- बोर्ड से नहीं होगा विकास

भास्कर ब्यूरो

  • चौपालों में सुर्खियां बटोर रहा आई लव महराजगंज
  • जनता बोली- बोर्ड से नहीं होगा शहर का विकास
  • जनता ने कहा -शहर का विकास हो तो बदलेगी तस्वीर

महराजगंज : शहर में ‘आई लव महराजगंज’ चौपालों में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कोई अच्छी बात कह रहा है, तो कोई मजाकिया अंदाज में कटाक्ष करते नजर आ रहा है। दैनिक भास्कर की टीम भी आई लव महराजगंज के पास पहुंची और लोगों से इसपर बात की।

दरअसल, यहां नगर पालिका के द्वारा नहर को सुसज्जित करने के लिए आई लव महराजगंज का बोर्ड लगाया जा रहा है। नगर पालिका महराजगंज प्रशासन का मानना है कि शाम होते ही जगमग लाईटों से यह बोर्ड जगमग करेगा और लोगों का मन अपनी ओर आकर्षित करेगा। इसके लिए नगर के सक्सेना चौक से लेकर हनुमानगढ़ी तक स्ट्रीट लाइट लगवाया गया है, जो चर्चा का केंद्र बन गया है। जबकि शहर वासियों ने इसे सिर्फ एक दिव्य स्वप्न करार दिया है।

दैनिक भास्कर महराजगंज संवाददाता ने शहर के लोगों की राय लेने की कोशिश की। शहर के रमेश, दिनेश कुमार, रघुवीर ने कहा कि नगर पालिका महराजगंज प्रशासन को चाहिए कि यह पैसा शहर में नाली, इंटरलॉकिंग, बिजली, सड़क निर्माण पर खर्च करें। इससे शहर वासियों को राहत मिलेगी। लेकिन नगर पालिका महराजगंज प्रशासन ने ऐसा कार्य करने की योजना नहीं बनाई है।

शहर वासियों ने कहा कि इसके पूर्व भी फरेंदा रोड पर सिर्फ लाईटिंग और विदेशी सिनेरियो पर पानी की तरह बहाया। लेकिन परिणाम ढांक के तीन पात निकला। उससे जनता को कोई लाभ नहीं मिला है। उतना पैसा यदि विकास कार्य में खर्च किया गया होता, तो महराजगंज की तस्वीर बदल गई होती। लेकिन आज भी शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है और नगर पालिका महराजगंज प्रशासन सिर्फ सड़कों की सजावट में जुटा हुआ है। जो पूरी तरह से सिर्फ एक ढकोसला है।

महराजगंज शहर के अफरोज, असलम ने कहा कि वर्ष मार्च 2020 में छह गांव पंचायतों को नगर पालिका महराजगंज में शामिल किया गया है। लेकिन आज तक लोगों को शहरीय जीवन का एहसास नहीं हुआ, जो सड़क और नाली के तरस रहे हैं। यदि इन पैसों की शहर के विकास में लगाया जाए, तो निश्चित रूप से यहां की जनता को लाभ मिलता। लेकिन नगर पालिका महराजगंज प्रशासन सिर्फ बजट का पैसा सिर्फ दिखावें में खर्च कर रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें