गांव में हड़कंप! सरयू नहर में मिला युवक का अधजला शव

गोंडा : शुक्रवार को रुपईडीह के सुबह कौड़िया के छितौनी वन बाबा पुरवा गांव में सरयू नहर के पास एक अधजला शव पाया गया। घटना की सूचना पूर्व प्रधान रामकरन चौबे द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह व पुलिस चौकी आर्यनगर के प्रभारी अवनीश शुक्ल मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी हासिल की।

प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि शव के शरीर पर जलने के निशान हैं। डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच किया। घटनास्थल का पुलिस क्षेत्राधिकारी I कर्नलगंज सौरभ वर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है। इटियाथोक मे कल शराब के सेल्समैन के घायब होने की जांच कर रही इटियाथोक पुलिस ने भी पहुंचकर जानकारी हासिल किया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

एनवीएस-02 को लॉन्च करने का काउंटडाउन शुरू मौनी अमावस्या के महास्नान को लेकर प्रयागराज में उमड़ी भारी भीड़ रेउसा को मिली एक वृहद गोशाला अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लाखों की भीड़ पहुंच गई है योगी जी अमित शाह को भी सिखाएं गैंगस्टर ख़त्म करने का तरीका- अरविन्द केजरीवाल