बढ़ा तापमान, गेहूं के फसल पर मंडराया संकट, हीट स्ट्रोक से उत्पादन पर पड़ेगा प्रभाव

  • पिछले तीन दिनों से मौसम में एकाएक परिवर्तन, पारा हुआ हाई

महराजगंज। शीतलहर का मौसम खत्म होते ही सूरज ने अपना तेवर तल्खी के साथ दिखाना शुरू कर दिया हैं। इससे गेहूं की फसल पर खतरा मंडरा रहा है। गेहूं की फसल के लिए अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है। पिछले तीन दिन से तापमान अधिकतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

मौसम में तेजी से हुए बदलाव से किसानों को गेहूं की पैदावार कम होने की चिंता सताने लगी है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इसी तेजी से तापमान बढ़ा तो 120 से 135 दिन में पकने वाली गेहूं की प्रजातियों में 20 से 30 फीसदी तक पैदावार घट सकती है। महराजगंज जिले में रबी सीजन में 1.46 लाख हेक्टेयर में गेहुं की फसल की बोआई की गई है। जिस प्रकार से फरवरी के पहले हफ्ते में मौसम ने अपने तेवर को दिखाए हैं, इसने किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी है।

पांच सालों के पांच फरवरी के तापमान पर नजर डालें पांच सालों में इस वर्ष पांच फरवरी सबसे अधिक गर्म रही है। किसान जनार्दन पटेल,मोहन, सकलैन अहमद ने दैनिक भास्कर को बताया कि अगर इसी तरह से तापमान बढ़ता रहा तो जल्द ही लू चलने लगी और गेहूं जल्दी ही सूख जाएगा, इससे दाने हल्के हो जाएंगे। दैनिक भास्कर नगर संवाददाता ने कई और किसानों से बात की तो सभी ने कहा कि गेहूं की फसल पर बढ़ते तापमान का असर पड़ेगा। कितना पानी कोई चलाएगा। अगर खेत की नमी गायब हुई तो गेहूं जल्दी सूख जाएगा।

ऐसे करें फसल का बचाव –

जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमांचल सोनकर ने बताया कि गेहूं की फसल को बढ़ते तापमान के प्रभाव से बचाने के लिए दाना भराव और दाना निर्माण की अवस्था पर सैलिसिलिक अम्ल 7.5 ग्राम प्रति 100 लीटर का फॉलियर स्प्रे करना चाहिए। सैलिसिलिक अम्ल का पहला छिड़काव झंदा पत्ती अवस्था और दूसरा छिड़काव दूधिया अवस्था पर करने से लाभ मिलता है।

इससे गेहूं को प्रतिकूल परिस्थितियों में लड़ने की शक्ति मिलती है और निर्धारित समय पर पकने में मदद करता है। इससे उत्पादन में गिरावट नहीं होती है। गेहूं की फसल में जरूरत के अनुसार बार-बार हल्की सिचाई करें। गेहूं की फसल के लिए इस समय जो मौसम चल रहा है वह ठीक नहीं है। फसल की ग्रोथ प्रभावित हो रही है। इससे दाना कमजोर रहने की संभावना है। यदि मौसम ऐसा ही बना रहा तो पैदावार प्रभावित हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

एनवीएस-02 को लॉन्च करने का काउंटडाउन शुरू मौनी अमावस्या के महास्नान को लेकर प्रयागराज में उमड़ी भारी भीड़ रेउसा को मिली एक वृहद गोशाला अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लाखों की भीड़ पहुंच गई है योगी जी अमित शाह को भी सिखाएं गैंगस्टर ख़त्म करने का तरीका- अरविन्द केजरीवाल