![](https://bhaskardigital.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-05-at-8.41.14-AM.jpeg)
Delhi Election 2025 Voting : दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। इस बार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने भी मतदान किया है। दिल्ली में विभिन्न पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जिससे मतदान के प्रति लोगों का उत्साह साफ झलक रहा है।
बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है, और विभिन्न तरीकों जैसे रैलियां, जनसभाएं, नुक्कड़ सभाएं, रोड शो, और डोर-टू-डोर कैंपेन के जरिए मतदाताओं से संपर्क किया है। इस बार चुनाव के लिए कुल 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जो 2,696 अलग-अलग लोकेशन्स पर स्थित हैं।
इस चुनाव को लेकर जनता के बीच में गहमा-गहमी है और सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत की उम्मीद लगाए बैठी हैं। सभी अपडेट्स के लिए यहां बने रहें…
S Jaishankar Vote : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया मतदान
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान किया। वे नई दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपना वोट डाला। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “मैं एक शुरुआती मतदाता हूं, दिल्ली का मतदाता हूं। मुझे लगता है कि जनता बदलाव के मूड में है।”
Rahul Gandhi Vote : दिल्ली चुनाव में राहुल गांधी ने डाला वोट
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। उन्होंने सुबह-सुबह नई दिल्ली क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। इस मौके पर राहुल गांधी ने लोकतंत्र के महत्व पर भी जोर दिया और मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोट का सही उपयोग करें।
President Draupadi Murmu Vote : दिल्ली चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने डाला वोट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
Delhi CM Atishi Vote : दिल्ली चुनाव में सीएण आतिशी ने डाला वोट
दिल्ली चुनाव 2025 में कालका सीट से आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी ने आज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने भाजपा और दिल्ली पुलिस पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा और दिल्ली पुलिस ने हमेशा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को लेकर कहा कि पुलिस का काम केवल चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाना होना चाहिए, न कि सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में काम करना।
आतिशी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे चुनावी अभियान के दौरान झूठ फैलाने और वोटरों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को इन डराने-धमकाने की चालों से डरने की जरूरत नहीं है और वे चुनाव में अपना वोट पूरी स्वतंत्रता से डालें।