कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : क्षेत्रीय अध्यक्ष

  • विधायक विकास गुप्ता द्वारा आयोजित किया गया सम्मान समारोह

फतेहपुर । गाजीपुर कस्बे में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता द्वारा विशाल कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल उपस्थित रहे। प्रकाश पाल द्वारा विधायक विकास गुप्ता द्वारा निरंतर विधानसभा क्षेत्र के मंडल, शक्ति केंद्र के साथ ही बूथ प्रमुखों के सम्मान समारोह आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई, श्री पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक एक कार्यकर्ताओं के ताकत के बल पर विश्व के सबसे बड़े संगठन स्वरूप में स्थापित है।

पार्टी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को अनवरत सम्मान देते रहना हमारे मूल में है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने पार्टी के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में आप सभी कार्यकर्ताओं की अपार मेहनत है। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता द्वारा विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है जिसके कारण आज वह जनसाधारण के हृदय में अपना स्थान बना चुके हैं।

कार्यक्रम आयोजक विधायक विकास गुप्ता द्वारा पार्टी पदाधिकारियों का पुष्प व अंगवस्त्र के साथ ही प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभुदत्त दीक्षित, प्रमोद द्विवेदी, शिवप्रसाद त्रिपाठी, अर्चना त्रिपाठी, पुष्पराज पटेल, ज्ञानेंद्र सचान, सुशील सिंह, कमलेश योगी, नीरज सिंह, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सुशीला मौर्या, ज्योति प्रवीण, सुनिधि तिवारी, सुनीता गुप्ता, राम महेश निषाद, विनोद पांडेय, अरिमर्दन सिंह, अजय सिंह, मूलचंद्र निषाद सहित गाजीपुर, असोथर व बहुआ मंडल पदाधिकारी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजको के साथ ही सभी बूथों के प्रमुख उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

एनवीएस-02 को लॉन्च करने का काउंटडाउन शुरू मौनी अमावस्या के महास्नान को लेकर प्रयागराज में उमड़ी भारी भीड़ रेउसा को मिली एक वृहद गोशाला अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लाखों की भीड़ पहुंच गई है योगी जी अमित शाह को भी सिखाएं गैंगस्टर ख़त्म करने का तरीका- अरविन्द केजरीवाल