फतेहाबाद में शादी से लौट रहे 14 लोगों की क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में जा गिरी, 1 की मौत

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के सरदारेवाला में शुक्रवार रात शादी समारोह से लौट रहे 14 लोगों के लिए कोहरा काल बनकर आया। उनकी क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। सुबह क्रूजर को नहर से निकाल लिया गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोगों को बचा लिया गया है। बाकी 11 की तलाश गोताखोर कर रहे हैं। भाखड़ा नहर में खोज व बचाव अभियान चल रहा है।

बताया गया है कि क्रूजर के नहर में गिरने के बाद राखी सिंह किसी तरह तैर कर बाहर आ गया। उसने मदद के लिए शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस को इत्तिला दी गई। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खोज और बचाव अभियान शुरू किया। इन लोगों को 11 वर्षीय लड़के को बचाने में कामयाबी मिली। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया।

जिला प्रशासन की सूचना पर सुबह एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची हैं। पुलिस के अनुसार गांव महमड़ा के अंग्रेज सिंह का परिवार पंजाब के जलालाबाद में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इस क्रूजर को किराये पर लेकर गया था। सभी 14 लोग शादी के बाद जलालाबाद से महमडा लौट रहे थे। गांव सरदारेवाला में कोहरा इतना घना था कि ड्राइवर को रास्ता नजर नहीं आया और गाड़ी नहर में समा गई।

इस गाड़ी में सवार लोगों के नाम और पते

1-जरनैल सिंह (40) पुत्र बाज सिंह निवासी गांव महमडा (जीवित)।

2-अरमान (11) पुत्र जसविंदर निवासी महमडा (जीवित) ।

3-बलवीर सिंह पुत्र बग्गा सिंह निवासी महमडा। बलबीर की मौत हो चुकी है।

4- जसविंदर सिंह (35) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी रिओद, जिला मानसा।

5- गाड़ी ड्राइवर छिद्र सिंह (55) पुत्र वधावा सिंह निवासी महमडा।

6- झंडो बाई (65) पुत्र बाज सिंह निवासी महमडा।

7- छिरा बाई निवासी गांव सरपाली थाना लोहा, जिला मानसा।

8 -तारो बाई (60) पत्नी चंद सिंह निवासी महमडा

9- जगीरो बाई (45) पत्नी अंग्रेज सिंह निवासी गांव महमडा।

10- लखविंदर कौर पत्नी रविन्द्र सिंह निवासी महमडा।

11-सहज दीप पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी महमडा।

12-कनतो बाई (45) पुत्र जगसीर निवासी फतेहपुर, जिला मानसा।

13-संजना (12) पुत्री जसविंदर सिंह निवासी महमडा।

14- रविन्द्र कौर (35) पत्नी जसविंदर सिंह निवासी महमडा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

एनवीएस-02 को लॉन्च करने का काउंटडाउन शुरू मौनी अमावस्या के महास्नान को लेकर प्रयागराज में उमड़ी भारी भीड़ रेउसा को मिली एक वृहद गोशाला अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लाखों की भीड़ पहुंच गई है योगी जी अमित शाह को भी सिखाएं गैंगस्टर ख़त्म करने का तरीका- अरविन्द केजरीवाल