लखनऊ : तीन साल की बच्ची का रेप कर भागा युवक, पुलिस ने दौड़ा कर मारी गोली

Seema Pal

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी में तीन साल की बच्ची के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। जहां तीन वर्षीय बच्ची का रेप कर युवक भाग गया था। पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुष्कर्मी युवक का पीछा किया। पुलिस ने आरोपी को रोकने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस ने आरोपी युवक को घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एनकाउंटर में युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी युवक को अस्पताल ले गए और जहां उसका इलाज चल रहा है।

दरअसल, घटना बीते सोमवार की है। लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पुलिस को सोमवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि कुंदन कुमार नाम के व्यक्ति ने पड़ोस की एक बच्ची का रियो किया है। बच्ची की उम्र महज तीन साल है। युवक की हैवानियत से बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई है। पीड़ित बच्ची का इलाज बलरामपुर अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने थाने में आरोपी कुंदन कश्यप लवकुश के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। पुलिस ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

मंगलवार को तड़के 3 बजे पुलिस को लवकुश नगर मजार के पास कुंदन के होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुंची तो कुंदन ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से कुंदन घायल हो गया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें