भाजपा नेता ने यमुना नदी में डूबाया अरविंद केजरीवाल का Cutout

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव की जहां एक ओर ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों से सियासी पारा गरम है। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच पोस्टर वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

आज शनिवार को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा यमुना घाट पहुंचे थे। जहां भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के पुतले को यमुना नदी में स्नान कराया।

इस दौरान प्रवेश वर्मा ने दिल्ली की युमना नदी की सफाई के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया। दरअसल, दिल्ली की यमुना नदी में प्रदूषण एक गंभीर विषय रहा है। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रदूषित यमुना नदी का मुद्दा अहम बन गया है। इसी तहत भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा आज यमुना नदी पहुंचे और केजरवाल के कटआउट को यमुना में डुबोया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई