जंगलप्रेमियों के लिए बेस्ट है ये जगह, देखे कुछ खास नजारा

अगर आप जंगल और वन्यजीव प्रेमी हैं और आप अच्छा खासा बजट रखते हैं तो आपके लिए अफ्रीकी देश कीनिया से बेहतर कोई अन्य जगह नहीं हो सकती है। अफ्रीका के पूर्वी किनारे पर स्थित यह देश विविधताओं से भरा हुआ है यहाँ एक और आप बीच पर चहलकदमी कर सकते हैं तो दूसरी और यहां रेगिस्तान भी हैं।साथ ही यहां के मसाई मारा में आप कई वन्य जीवों को नजदीक से देख सकते हैं। यह देश तंजानिया से लगता हुआ है जहाँ सेरेंगेटी का जंगल फैला हुआ है।यहां आपकी सफारी गाड़ी के ऊपर चीता को देख सकते हैं, जिराफ ओर जेब्रा को निहार सकते हैं।आइये जानते हैं कीनिया में क्या क्या देखा जा सकता है।

मसाई मारा नेशनल रिजर्व

मसाई मारा सेरेंगेटी का ही उत्तरी विस्तार है जो तंजानिया में भी फैला हुआ है। यह कीनिया और तंजानिया के बीच सीमा भी बनाता है।यहां आप जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं। आप यहां चीता, जिराफ, बिसन, जेब्रा, शेर को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। यहां मसाई जनजाति रहती है जो अपनी आदिम संस्कृति के लिए दुनिया भर में विख्यात है। यह जंगल ग्रेट माइग्रेशन के लिए भी जाना जाता है जब झुंड के झुंड बिसन ,जेब्रा और वाईल्डर बीस्ट भोजन की तलाश में जंगल मे दूरी तय करते हैं।

अम्बोसेली नेशनल रिजर्व

केन्या के सबसे प्रमुख पार्क में खड़े होकर आप अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को देख सकते हैं। अम्बोसेली मसाई भाषा का एक शब्द है जिसका मतलब होता है खारी धूल। यहां आप हाथियों को झुंड में देख सकते हैं। यहां जिराफ, इम्पाला, ज़ेब्रा, चीता, शेर काफी संख्या में हैं। यहां सवाना घास के मैदानों को देखा जा सकता है।

तावो नेशनल पार्क

यह केन्या का सबसे बड़ा पार्क है जो दो भागों में बंटा हुआ है, तावो पूर्व और तावो पश्चिम। यहां सवाना घास के मैदानों में झरने, पहाड़, और ज्वालामुखी देखना एक अनूठा अनुभव होता है। चारों औऱ उष्ण कटिबंधीय बाओआब के पेड़ फ़ोटो शूट के लिए अच्छी लोकशन हैं।

नाकुरु नेशनल पार्क

मध्य अफ्रीका में स्थित यह पार्क गुलाबी फ्लेमिंगो के लिए जाना जाता है।सुबह सुबह पूरी झील फ्लेमिंगोस से गुलाबी नजर आती है यह पार्क 1961 में बना और यहां पक्षियों की साढ़े चार सौ अब भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सीएम योगी ने कानपुर मेट्रो में किया सफर अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति का किया स्वागत परिवार संग भारत आ रहे जेडी वेंस, पीएम मोदी के साथ डिनर टेबल पर होगी अहम बातचीत Kia मोटर्स प्लांट से 900 इंजन चोरी, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार हिंदू एकता के लिए मोहन भागवत का नया फॉर्मूलाlatest news hindi , web stories