Maharashtra CM Devendra Fadnavis Oath: देवेंद्र फडणवीस ने ली शपथ, 21वें मुख्यमंत्री बने

Written By: Seema Pal

जिस घड़ी को सभी को इंतजार था आखिर वह आज क्षण आ गया। गुरुवार को महाराष्ट्र को नया मुख्यमंत्री मिल गया। मुंबई के आजाद मैदान में भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

पीएम मोदी के सामने फडणवीस ने ली शपथ

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद हैं। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्य़मंत्रियों ने भी शिरकत की। देवेंद्र फडणवीस ने पीेएम मोदी और अमित शाह के सामने तीसरी बार सीएम का ताज पहना। इससे पहले वह दो बाह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।

2014 में पहली बार सीएम बने थे फडणवीस

यह कहना गलत नहीं होगा कि देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री बनने के लिए लंबा इंतजार किया है। साल 2014 में वह पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होेंने सफलता पूर्व पांच साल तक अपनी सरकार चलाई थी। इसके बाद 2019 में वह दूसरी बार मुख्यमंत्री बने लेकिन सिर्फ तीन दिन मुख्यमंत्री रह सके थे। क्योंकि 2019 में भाजपा की सरकार बीच में ही गिर गई थी। जिसपर उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने सरकार बना ली थी। फिर ढाई साल बाद महाराष्ट्र की सत्ता का उलटफेर हुआ। एकनाथ शिंदे ने शिवसेना को तोड़कर भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाई। जिसमें वादे के अनुसार भाजपा ने शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया और देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री के पद से ही संतोष करना पड़ा।

अब साल 2024 में महाराष्ट्र में भाजपा ने महायुती के सहयोग से बड़ी जीत हासिल की। इस चुनाव में भाजपा ने महायुती में ज्यादा सीटें लाकर मुख्यमंत्री पद का अपने नाम कर लिया। इस तरह देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री पद का ताज पहनने का स्वप्न आज पूरा हो गया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स