आज मुंबई में होने वाली महायुती की बैठक टली: सतारा गांव गए हैं शिंदे

गुरुवार को दिल्ली में महायुती की बैठक होने के बाद आज शुक्रवार को मुंबई में बैठक होनी थी। लेकिन शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे आज अचानक सतारा जिले में स्थित अपने गांव गए हैं। शिंदे के गांव जाने के कारण महायुती की बैठक को रद्द कर दिया गया है।

शुक्रवकार को एकनाथ शिंदे सतारा जिले के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि उनके सतारा जाने का कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था। बताया जा रहा है कि शिंदे अपने गांव गए हैं। उनके कल लौटने की संभावना जताई जा रही है। इस कारण मुंबई में आज होने वाली महायुती की बैठक शनिवार को होने की उम्मीद है। बैठक में सरकार गठन से लेकर मंत्रीमंडल के बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया युवक संदूक में घुसा, फिर हुई पिटाई अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बच्चों को पीएम मोदी दुलारा सीएम योगी ने कानपुर मेट्रो में किया सफर अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति का किया स्वागत परिवार संग भारत आ रहे जेडी वेंस, पीएम मोदी के साथ डिनर टेबल पर होगी अहम बातचीत