महाराष्ट्र चुनाव: वोटिंग में गढ़चिरौली आगे, दोपहर 1 बजे तक 50.79 फीसदी वोटिंग

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में दोपहर एक बजे तक 32.18 प्रतिशत मतदान हो चुका है। राज्य में सुबह मतदान धीमी गति से हो रहा था लेकिन दोपहर से मतदान की स्पीड बढ़ी है। सभी सीटों पर मतदान को लेकर उत्साह बना हुआ है। अभी तक गढ़चिरौली जिले में सबसे अधिक मतदान दर्ज हुआ है। 50.79 प्रतिशत वोटिंग के साथ गढ़चिरौली ने राज्य में बाजी मार ली है। जबकि अब तक सबसे कम मतदान हिंगोली में 35.97 फीसदी दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र की नांदगांव विधानसभा सीट पर मतदान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। यहां पर महायुति गठबंधन दल शिवसेना और निर्दलीय कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जिससे पोलिंग बूथ पर मतदान प्रभावित हो रहा है। इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी समीर भुजबल चुनाव लड़ रहे हैं, जो अजित पवार गुट से अलग हुए हैं। इसी सीट से एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने सुहास कांदे को चुनावी मैदान में उतारा है। पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर सुहास कांदे और समीर भुजबल के कार्यकताओं के कहासुनी हो गई जो बड़ी झड़प में बदल गई।



खबरें और भी हैं...

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: ‘कांग्रेस’ और ‘आप’ के रिश्तों में कड़वाहट, क्या भाजपा मारेगी बाजी ?

नई दिल्ली, दिल्ली, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025, भास्कर +, विधानसभा चुनाव

अपना शहर चुनें

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स