हल्द्वानी: सारथी फाउंडेशन ने लिया पर्यावरण को बचाने का संकल्प

हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति के संस्थापक संयोजक नवीन पंत ने संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी लोग पर्यावरण को बचाने के लिए एक प्रण लें। पर्यावरणीय सुरक्षा सुनिश्चित करने से हमारा तात्पर्य वैश्विक से लेकर स्थानीय स्तर पर मानव, सामग्री और प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित या संरक्षित करने के लिए पर्यावरणीय क्षरण से बचाव करना है।

पर्यावरण संरक्षण से वायु, जल और भूमि प्रदूषण कम होता है। जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण संरक्षण का बहुत महत्व है। सभी के सतत विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण है। हमारे ग्रह को ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर ये उपाय कर सकते हैँ। हम पौधारोपण के साथ ही साथ उसकी देखभाल जरूर करें और जमीन को रसायनयुक्त पदार्थों से मुक्त रखें। इस दौरान संस्था के सदस्यों पदाधिकारीयो द्वारा संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लेते हुए कार्य करने पर चर्चा वार्ता कर

जन-जागरूकता पर अपने-अपने विचार व्यक्त कर सुझाव दिए। संचालन समन्वयक ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा किया गया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें