बरेली: डॉ. हुदा पर शीर्ष नेतृत्व ने फिर जताया भरोसा, अब मऊ में संभालेंगे चुनाव प्रबंधन

बरेली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी (सूफ़ीसंवाद) व उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के सदस्य डॉ. सैयद एहतेशाम उल हुदा पर शीर्ष नेतृत्व ने दुबारा विश्वास जताया है। 2024 लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिये भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने डॉ हुदा को घोसी लोकसभा सीट की मऊ विधानसभा सीट का प्रवासी प्रभारी बनाया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद ये महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने इस ज़िम्मेदारी से डॉ हुदा को अवगत कराया। भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में चुनाव प्रबंधन प्रमुख उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री माननीय जे.पी.एस.राठौर ने आवश्यक मार्गदर्शन के साथ बधाई देते हुए डॉ हुदा को मऊ विधानसभा के लिये रवाना किया। डॉ हुदा अब मतदान की तिथि 01 जून तक लोकसभा घोसी की मऊ विधानसभा में ही शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ संगठन का काम देखेंगे।

डॉक्टर हुदा को यह संगठनात्मक बड़ी जिम्मेदारी पांचवें चरण में बाराबंकी लोकसभा की हैदरगढ़ विधानसभा में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, संगठन समर्पण व चुनावी प्रबंधन व प्रचार प्रसार कौशल के फल स्वरुप दी गई है। 20 मई को यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में सर्वाधिक 66.89% पोलिंग के साथ बाराबंकी शीर्ष पर रहा था।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

हरियाणा रोडवेज बस के सामने लहराई पिस्तौल… मात खाने के बाद भी नहीं सुधर रहा PAK देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप