देहरादून: विकास के नाम पर भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया: जोशी

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा शासन काल में विकास के नाम पर जनता के साथ धोखा किया। नवीन जोशी ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत धर्मपुर विधानसभा के अन्तर्गत वार्ड 89 तेलपुर/हरबंसवाला में खस्ताहाल पडी सड़कों को भाजपा मेयर को आढ़े हाथों लिया।

उन्होने कहा कि भाजपा के नेता और मेयर सत्ता की चकाचौंध में इतने अंधे हो गए है कि उन्हें जनता से किए वादे याद नही रहे, विकास के नाम पर जनता को ठगने वाले अब जनता के सवालों से बचते दिखाई दे रहे हैं। इस अवसर प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, आशीष कुमार, मुर्रसलीम रहमान, फैरलीन पतरश, कृष्ण कुमार, पंकज कुमार, पर्वतरा, उषा देवी, चम्पा देवी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें