देहरादून: परशुराम की प्रतिमा के लोकार्पण अवसर पर स्वामी चिदानंद व अन्य

देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में  भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर परशुराम की प्रतिमा के लोकार्पण परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने किया।

इस अवसर पर समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म मंदिर नेहरू कालोनी में चार धाम यात्रा की कुशलता के लिए हवन का आयोजन किया गया। स्वामी  चिदानंद सरस्वती ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम प्रतिभाग किया। निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, विशिष्ट अतिथि विधायक विनोद चमोली, विधायक उमेश शर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा, गंगा सभा हरिद्वारा के अध्यक्ष नितिन गौतम, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा व कार्यक्रम संचालक अरुण कुमार शर्मा के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा को लोकार्पण किया।

कार्यक्रम सहयोग व अतिथियों को समिति की ओर से अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि समिति दस वर्षो से समिति के माध्यम से समाजिक व धार्मिक आयोजन कर जन जागरण व जनकल्याण के कार्य कर रही है। भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव 2024 ब्राह्मण समाज में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा देवभूमि की राजधानी देहरादून मे प्रथम भगवान परशुराम चौक अस्तित्व में आया है।

नगर निगम की अंतिम बोर्ड बैठक में मेयर सुनील उनियाल गामा व समस्त पार्षदों के सहयोग से परशुराम चौक घोषित किया गया। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने फवारा पार्क पर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा, प्रतीक चिन्ह, धर्म ध्वजा व बोर्ड लगाने की सहमति समिति को प्रदान की। पीडब्लूडी ने चौक पर बोर्ड लगाने की सहमति प्रदान की।  कार्यक्रम में समिति संरक्षक रामनरेश शर्मा, पवन शर्मा, आभा बड़थवाल, अमृता शर्मा, रूचि शर्मा, विजय जोशी, वासु वशिष्ठ, डॉ अजय वशिष्ठ, एसके शर्मा, रामगोपाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, डीके शर्मा, श्रीकांत शर्मा, मधुसूदन सुंदरियाल, अभय उनियाल, अनुराग गौड, विजय जोशी, विपुल बिलजवान, विशाल कौशिक, संजय मिश्रा, रितेश शर्मा, विवेक कौशिक, मदन मोहन आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें