
भवाली। निकाय चुनाव के करीब आते ही भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी नब्ज टटोली। भवाली में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से सुझाव लेने के साथ ही मतदाता सूची में छूटे नाम दर्ज करवाने की बात जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कही।
उन्होंने कहा कि आगे प्रस्तावित निकाय चुनाव में कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पार्टी का प्रचार कर पार्टी प्रत्याशी को विजय बनाने का संकल्प लें। हर वर्ग में तीन-तीन नामों के साथ ही सभासद पर भी पैनल भेजे जाएंगे। वहीं मंडल अध्यक्ष से सभासद पद पर भी आवेदन लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी सभासद पद पर भी नया नेतृत्व तैयार कर रही है, जिससे कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होगी।
इससे पहले मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वेति ने सभी का स्वागत किया। बैठक में विधायक सरिता आर्या, प्रभारी बहादुर नगदली, पूर्व पालिका अध्यक्ष नीमा बिष्ट, प्रकाश आर्य, शिवांशु जोशी आदि मौजूद रहे।















