कानपुर : आशनाई में युवक की निर्मम हत्या, प्राइवेट पार्ट काटा

कानपुर। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के तरगांव गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। नोन नदी किनारे खेत में ग्रामीणों को शव पड़ा मिला। युवक का प्राइवेट पार्ट काटा गया है। शरीर पर चोट के निशान हैं। युवक और हत्यारे के बीच संघर्ष के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना चाकू बरामद किया है। साथ ही, देशी शराब की शीशी और दो गिलास पड़े थे। आशनाई में हत्या की आशंका जताई जा रही है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ग्रामीण नोन नदी की ओर गए थे। इस दौरान तरगांव गांव निवासी नीलम यादव के खेत में युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने गांव में आकर जानकारी दी, तो हड़कंप मच गया। आनन फानन पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया। शव के शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने सोशल मीडिया के साथ आसपास के थानों की पुलिस के मदद ले रही है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किये है। घाटमपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आशनाई का लग रहा है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किये है। अनुमान है कि पहले शराब पिलाई होगी। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें