बरेली : सपाइयों ने मनाई महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती

बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महारानी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती मनाई गई। जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने अहिल्या बाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके पश्चात कार्यकताओं को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि माता अहिल्या बाई होल्कर ने यह बताया कि राज्य पर प्रथम अधिकार जनता का होता है। उन्होंने अपने राज्य में मानव हित के लिए धर्मशाला बनवाई। कुएं बावड़ी बनवाए। छुआ छूत के विरुद्ध कार्य किए।

वो एक आदर्श शासक थी। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि माता अहिल्या बाई एक बहादुर और आदर्श के रूप में सदा जानी जायेगी। कार्यक्रम में सचिव अरुण कश्यप, अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष असलम खान,गोविंद सैनी ,सुरेंद्र सोनकर, द्रोण कश्यप,अवधेश कश्यप चंद्रपाल कश्यप शाद अली आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें