बिहार: पूर्वी चंपारण में चिमनी भट्टा ब्लास्ट में 7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

पटना/मोतिहारी (हि.स.)। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रामगढवा प्रखंड के आमोदई में शुक्रवार शाम चिमनी ब्लास्ट होने से सात मजदूरों की मौत हो गई है। मोतिहारी में ईंट-भट्ठे की चिमनी फटने की दुर्घटना में मजदूरों की हुयी मौत पर मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

सीएम नीतीश कुमार ने पूर्वी चम्पारण जिले के रामगढ़वा थाना इलाके में ईंट-भट्ठे की चिमनी फटने की दुर्घटना में मरने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया है और इसमें मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है।

पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत अशोक ने सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नरीरगीर के समीप एक ईंट भट्ठी चिमनी फूंकने के दौरान हुए बलास्ट में सात की मौत हो गई। वहीं दर्जन भर लोगो घायल हो गए हैं।पांचों शव को स्थानीय एसआरपी अस्पताल में रखा गया है, जिसमें चिमनी के मालिक मो. ईरशाद भी शामिल हैं।

इस संबंध में अस्पताल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार ने हि.स. से बातचीत में बताया कि सभी अभी तक भट्ठा मालिक मो इरशाद और मजदूर अनिल बैठा की पहचान हो पाई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस साल का पहला चिमनी फूंक जा रहा था, जिसके लिए भोज का आयोजन था, तभी अचानक चिमनी में जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया और कई लोग नीचे दब गए। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। एक घायल व्यक्ति ने बताया कि अचानक हुए धमाका से माहौल गमगीन हो गया, वहां 50-60 लोग काम कर रहे थे।

फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर कैंप किए हुए है और घायलों को निकालने में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दीपिका चिखलिया बन सकती थीं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन, लेकिन किस्मत ने बनाया ‘सीता’ MS Dhoni बोले : मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं, मेरी फैन फॉलोइंग ही काफी है साई सुदर्शन ने जड़ा धमाका, टी-20 में बिना जीरो आउट हुए बनाए सबसे ज्यादा रन सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें