कार की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध घायल

भास्कर समाचार सेवा
हाथरस/सासनी। आगरा अलीगढ रोड स्थित न्यू सब्जी मंडी परसिर के सामने एक कार सवार ने मोपेड सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार सीएचसी में कराया गया है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार थाना इगलास क्षेत्र के गांव खोजनपुर निवासी वृद्ध सुुखवीर पुत्र घनश्याम सिंह अपने गांव से मोपेड पर सवार होकर किसी काम से सासनी की न्यू सब्जी मंडी आए थे। बताते है। कि काम समाप्त करने के बाद जैसे ही सुखवीर ने अपनी मोपेड मंडी से बाहर निकाली तो आगरा की ओर से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मोपेड सवार सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मोपेड क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तभी कार सवार चालक ने एम्बुलेंस की मदद से वृद्ध को उपचार के लिए सीएचसी भिजवा दिया। वहीं जानकारी मिलने पर वृद्ध के परिजन भी आ गए। जहां सीएचसी पर डॉक्टरों ने वृद्ध का उपचार किया। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

BJP नेत्री पुत्र के अश्लील वीडियो कांड से भूचाल टशन में रहता था हीरो, फ्लॉप फिल्म के बाद बढ़ा देता था फीस क्या कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को हो सकता है कोविड? अजवाइन पीने के क्या फायदे हैं ओवैसी की ये बात सुन डर जाएगा पाकिस्तान