तहसील बहराइच सदर में सम्पन्न कम्बल वितरण कार्यक्रम, खिल उठे असहायों के चेहरे

बहराइच। निर्धन, असहाय व निराश्रितों को कड़ाके की ठण्ड से राहत दिलाये जाने के उद्देश्य से तहसील बहराइच सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह धामी व अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम मसीहाबाद के 18, दुलारपुर के 16, अमीनपुर नगरौर के 27, शहरी क्षेत्र 17, सलारपुर के 10, दरगाह शरीफ के 15 व ग्राम ताजखोदाई के 24 कुल 127 लोगों को कम्बल का वितरण किया।

नगर व ग्रामीण क्षेत्र के 127 लोगों को वितरित किया गया कम्बल

इस अवसर पर आये हुए लोगों से जिलाधिकारी द्वारा खाद्यान्न मिलने की जानकारी प्राप्त करने पर आये हुए निर्धन, असहाय व निराश्रितों ने बताया कि उन्हें खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर निर्धन, असहाय व निराश्रितों को कड़ाके की ठण्ड से राहत दिलाये जाने के लिए कम्बल का वितरण किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

BJP नेत्री पुत्र के अश्लील वीडियो कांड से भूचाल टशन में रहता था हीरो, फ्लॉप फिल्म के बाद बढ़ा देता था फीस क्या कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को हो सकता है कोविड? अजवाइन पीने के क्या फायदे हैं ओवैसी की ये बात सुन डर जाएगा पाकिस्तान