एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी ने किया मताधिकार का प्रयोग

भास्कर समाचार सेवा

सहारनपुर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जावेद साबरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गौरतलब है कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव आज पूरे देश में राज्यों की राजधानियों में बनाए गए। मतदान केंद्रों पर मतदान सम्पन्न कराया गया जिसके चलते ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार जावेद साबरी ने भी लखनऊ पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में अपने मताधिकार का
प्रयोग किया। मतदान करने के बाद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जावेद साबरी ने कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल खाबरी, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी व अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व चेयरमैन व राज्यसभा सदस्य पी. एल. पूनिया से भी मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने सहारनपुर मंडल में कांग्रेस के संगठन के सम्बंध में जानकारी ली। श्री साबरी ने बताया कि कांग्रेस केराष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान को लेकर कांग्रेसजनों में एक विशेष उत्साह दिखाई पड़ा। इसके चलते कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ने का काम करेगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सीएम योगी ने कानपुर मेट्रो में किया सफर अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति का किया स्वागत परिवार संग भारत आ रहे जेडी वेंस, पीएम मोदी के साथ डिनर टेबल पर होगी अहम बातचीत Kia मोटर्स प्लांट से 900 इंजन चोरी, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार हिंदू एकता के लिए मोहन भागवत का नया फॉर्मूलाlatest news hindi , web stories