कानपुर की घटना के बाद शासन के आदेश पर गाजियाबाद में अलर्ट

एलआईयू इंटेलिजेंस के साथ पुलिस की असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

पुलिस सड़कों पर उतर कर चेकिंग अभियान में जुटी

भास्कर समाचार सेवा
गाजियाबाद। शासन के आदेश पर जनपद में हाई अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मचारी भी सड़कों पर उतर कर चेकिंग अभियान में जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ एलआईयू और इंटेलिजेंस की टीम भी असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखती हुई दिखाई दे रही है। लिहाजा पुलिस कप्तान भी पूरी मुस्तैदी के साथ पुलिस विभाग को मॉनिटर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि कानपुर में हुई घटना के बाद जहां तमाम प्रदेश में शासन के आदेश पर हाई अलर्ट जारी किया गया और चप्पे-चप्पे पर पुलिस विभाग की टीम असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए दिखाई दे रही है तो वहीं एसएसपी मुनिराज द्वारा समस्त पुलिस के अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए भी आदेश जारी किया कि जनपद की आबोहवा को किसी की नजर ना लगे। जिसके चलते एलआईयू लेकर इंटेलिजेंस भी पूरी मुस्तैदी के साथ असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि जनपद में पुलिस के आला अधिकारी सड़कों पर उतर कर चेकिंग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पैदल मार्च कर अराजक तत्वों और असामाजिक तत्वों को कड़ा निर्देश देने के उद्देश्य से पैदल मार्च कर रहे हैं । जिससे कि उन्हें संदेश जाए कि अगर क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया तो किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। और इसी कड़ी में पुलिस के आला अधिकारी सड़कों पर उतर कर चेकिंग अभियान का हिस्सा बने हैं। एसएसपी मुनिराज ने जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर की घटना के बाद जनपद का माहौल साफ सुथरा रहे, जिसके चलते सभी को निर्देशित किया गया है। हालांकि सभी आला अधिकारी चेकिंग अभियान में जुटे हैं। वही असामाजिक तत्वों को भी कडे निर्देश दिए गए कि अगर जनपद की आबोहवा को किसी तरह का कोई नुकसान होता है तो किसी भी हालत में किसी को भी इस तरह का कार्य करने पर बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें