एसपी देहात खुद सड़को पर उतर कर बेरियर चेकिंग अभियान में देहात पुलिस का कर रहे नेतृत्व

भास्कर समाचार सेवा
गाजियाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जहां एसएसपी मुनिराज द्वारा जनपद में चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों की कमर तोड़ने का कार्य कर किया जा रहा है। इसी कड़ी में एसपी देहात डॉक्टर ईरज राजा देहात के इलाको में खुद पुलिस के लिए आदर्श का काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।लिहाजा एसपी देहात द्वारा खुद सड़को पर उतर कर देहात के इलाको में चेकिंग अभियान का हिस्सा बनकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए दिखाई दे रहे रहे हैं। एसपी देहात डॉ ईरज राजा मसूरी थाना इलाके से लेकर मुरादनगर थाना इलाके तक बैरियर चेकिंग अभियान में जुटे हुए दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार बता दें कि कप्तान मुनिराज द्वारा जनपद में चार्ज संभालते ही पुलिस कर्मियों के कार्य को और मजबूत करने का कार्य किया गया तो वहीं एसपी देहात जैसे टीम लीडर जैसे कार्य कुशल अधिकारियों की टीम के साथ कप्तान पूरी लगन और मेहनत के साथ क्राइम पर लगाम लगाने के लिए तमाम तरह के कार्यक्रम चला रहे हैं। इस मामले में एसपी देहात डॉक्टर ईरज राजा ने जानकारी देते हुए बताया कि कप्तान साहब के आदेश पर पूरे देहात में चेकिंग अभियान चलाकर वही बैरियर चेकिंग के चलते असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बैरियर चेकिंग के जरिए वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। जिससे कि क्राइम पर लगाम लगाई जा सके। हालांकि कुछ हद तक इस मामले में क्राइम पर भी लगाम लगी है। और हो रही लूट चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश भी लगा है, और यह अभियान लगातार चलता रहेगा। डासना व मसूरी में जहां जगह-जगह चेकिंग की गई तो वही मुरादनगर में पैदल मार्च कर असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने का प्रयास किया गया कि पुलिस की गश्त और चुस्ती अपनी चरम पर है। अगर किस तरह की कोई भी घटना किसी असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दी जाती है तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें