बाराबंकी : दुष्कर्म के प्रयास में असफल दरिंदे की पुलिस कर रही तलाश

निंदूरा बाराबंकी। कुर्सी थाना निवासी व्यक्ति ने एक महिला के साथ घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने उसका विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा। शोर होने पर लोग एकत्र हुए तो आरोपित धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कुर्सी थाना क्षेत्र निवासी महिला एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका पति एक फैक्टरी में नौकरी करता है। बुधवार को वह घर पर अकेली थी‌ पति ड्यूटी के लिए गए हुए थे। इसी का फायदा उठा कस्बा निवासी जुनैद उसके घर में घुस गया।अकेली पा कर आरोपित ने महिला को दबोच लिया। इस दौरान उसने दरवाजा अंदर से बंद कर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर पिटाई करते हुए उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास रहने वाले लोग एकत्र हुए तो आरोपित देख लेने की धमकी देकर फरार हो गया। संबंध में कुर्सी थाना प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज जलभराव बना बच्चों की पढ़ाई में बाधा संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत