
भास्कर समाचार सेवा
छाता (मथुरा) शासन के निर्देशन में छाता नगर पंचायत के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिसमे छाता कस्बे में हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया जिससे आम जनता को कोई परेशानी न हो
छाता नगर पंचायत के द्वारा आज नगर के प्रमुखों मार्गो पर हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी मशीन के द्वारा हटाया गया जिसमें नई तहसील,लोड जीटी रोड, गोवर्धन रोड आदि प्रमुख मार्गों से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है छाता नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने बताया कि शासन के आदेश अनुसार छाता नगर के प्रमुख मार्गों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को आज छाता पुलिस की मदद से रास्तों से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है










