पुलिस ने एक शातिर युवक को एक अबैध तमंचा दो कारतूस सहित किया गिरफ्तार

भास्कर समाचार सेवा
हाथरस। जनपद में चलाये जा रहे संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस उपनिरीक्षक संजय सिंह ने चेकिंग के दौरान एक शातिर युवक को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। वहीं गिरफ्तार युवक के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस 315 बोर पुलिस ने बरामद किया है । साथ ही गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम एवं पता राजकुमार उर्फ रामू पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी दतौरा थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस बताया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें