बांदा : संगठन मजबूती के साथ निकाय चुनाव में जुटने का आह्वान

एक दर्जन लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता

भास्कर न्यूज

अतर्रा। ‘मजबूत संगठन निर्माण’ मिशन के तहत आयोजित आम आदमी पार्टी की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वार्ड से लेकर जिला स्तर पर संगठन मजबूती के साथ ही निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। इस दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले एक दर्जन लोगों ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

कस्बा स्थित मैरिज हाल में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की विधान सभा स्तरीय ‘मजबूत संगठन निर्माण’ मिशन बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन निर्माण प्रभारी व जि“लाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी के उद्देश्य बताए। कहा कि जिले में नये सिरे से संगठन का गठन करते हुए सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने संगठन मजबूती के साथ निकाय चुनावों में मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया। बताया कि पार्टी ईमानदार और योग्य प्रत्याशियों को निकाय चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाएगा। उधर, बैठक के दौरान आनंद किशोर सिंह, दीपक, कमलेश जाटव, ललित पटेल, बीना चौरसिया, प्रेमा देवी, आशा, सुनीता देवी, अनीता गुप्ता, फूलवती मिश्रा, नीलम चौरसिया, शांति सोनी, ममता देवी, बाबादीन, राजाराम कबीर, रामू सविता, देवराज आदि ने पार्टी का दामन थामा। प्रभारी संगठन निर्माण व जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर योगराज सिंह, अनुभव कछवाह, संतोष गुप्ता, वैभव त्रिवेदी, नारेंद्र प्रताप सिंह, राम जी सोनी, अशोक सिंह, देवराज, रामू सविता, रामवरन अनुरागी, किशन गुप्ता, बबलू खां, शिवनाथ तिवारी, राजू मिश्रा, सोम, राहुल, आलोक परिहार, रज्जू ठाकुर, कौशल प्रताप, राधे, राज गौतम, अनिल गुप्ता, राजेश गुप्ता, गंगादीन, अशोक कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल रहे। 

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें