बाढ़ से होता है नुकसान, सुरक्षा के नाम पर हमेशा होती है खानापूर्ति:हसीब अहमद

दैनिक भास्कर/इमरान हुसैन
रामपुर। भाकियू की पंचायत में हर साल बाढ़ से होने वाले नुकसान का मुद्दा उठाया। आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग बाढ़ सुरक्षा के कार्य सिर्फ कागजों में दर्शा देता है। लिहाजा इसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ता है।
भाकियू की पंचायत में किसानों ने मुद्दा बाढ़ का उठाया दिया। हर साल बाढ़ से होने वाले नुकसान से भी रूबरू कराया। किसानों का कहना था कि सिंचाई विभाग हर साल बाढ़ सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये का दुरुपयोग करता है। अगर सही से कार्य करा दिए जाएं तो इतनी तबाही नहीं मचेगी। किसानों की जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि सिंचाई विभाग को अभी से बाढ़ सुरक्षा के कार्य में जुट जाना चाहिए। अगर इस बार भी धन का दुरुपयोग किया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी कहा कि वह सभी नदियों के किनारे बसें गांवों की सूची तैयार करें।
जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि रमजान बाद समस्याओं को लेकर बड़े स्तर पर किया जाएगा आंदोलन । इसके लिए किसान तैयार रहें। पंचायत में संजीव बालियान, विनोद यादव, ज्ञानी यादव, रविंद्र सिंह, राजाराम, अकरम, कमल सिंह, मुहम्मद मुस्तकीम लखविंदर सिंह ओम सिंह होरीलाल भी थे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें