बहराइच : पाप जब धरती पर बढ़ने लगे तो समझ लो भक्त्तों की रक्षा के लिए भगवान अवतार लेने वाले है

भास्कर ब्यूरो
जरवल/बहराइच। कस्बे के खाकीदास मंदिर में चल रही रामकथा एवं नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के कार्यक्रम में कथावाचक गायत्री आश्रम श्री रामपुर के परिव्राजक मान सिंह वर्मा ने कथा श्रवण कराते हुए भक्त प्रहलाद हिरण्यकश्यप कयाधु शतरूपा की कथा पर प्रकाश डालते हुए कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम भगवान विष्णु अवतार हैं। और जब जब धरती पर अत्याचार बड़ा है उन अत्याचार को समाप्त करने के लिए भगवान विष्णु ने तरह-तरह का अवतार लेकर अंत किया है चाहे वह रावण हिरण्यकश्यप कंस क्या लावा बहुत से ऐसे मायावी राक्षस जिन्होंने ब्रह्मा देव से तपस्या कर आशीर्वाद लिया और धरती पर अत्याचार करके धर्म के अनुयायियों को परेशान करने लगे और उनको अपने धर्म प्रचार करने पर भी जोर जुल्म करने लगे तब भगवान विष्णु श्री राम कृष्ण नरसिंह भगवान के अलावा अन्य रूपों में आकर उन सभी दत्त दानवों का अंत किया और धर्म को आगे बढ़ाने में धर्माचार्य का उत्साह बढ़ाया।

कथावाचक श्री वर्मा ने भक्ति से बड़ा भगवान नहीं होता पर भी विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए भक्त पहलाद की कहानी को सविस्तार पूर्वक बताया कि आज भक्त पहलाद के भक्ति पर प्रसन्न होकर भगवान नरसिंह खंभा फाड़कर प्रकट हुए और उसकी जान बचाते हुए दानों हिरण्यकश्यप का अंत किया की बात कही।

जरवल। गायत्री परिवार द्वारा नौ कुंडीय यज्ञ की शुरुवात से पूर्व नगर की सैकड़ो महिलाओं ने कस्बे की मंदिरों मे सर पर कलस रख कर शोभा यात्रा निकाली जो आकर्षण का केन्द्र रही।


जरवल। नौ दिन चलने वाली यज्ञ शाला मे कस्बे के तमाम भक्त यहाँ हवन भी करने आते है जिससे कस्बा वेद माता गायत्री मय दिखाई देता है साथ ही हवन की सुगंधित खुशबू भी पर्यावरण को खुशनुमा बना रहा है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें