नेहा सिंह राठौर के बाद, हास्य कवि ने गया सीएम योगी के खिलाफ गाना

बिहार की नेहा सिंह राठौर के बाद अब सूबे के एक हास्य कवि शंभू शिखर चर्चा में आ गए हैं। चर्चा योगी पर गाए गीत को लेकर हो रही है। चीनी को जमाकर गन्ना बना दूं.. से पूरे देश में चर्चा में आने वाले हास्य कवि के योगी पर गए गाने में भोजपुरी गायक बलेश्वर यादव की छाप दिख रही है। गाना ‘नीक लागे टिकुलिया गोरखपुर के’.. की थीम पर है, जो अपने जमाने में काफी लोकप्रिय हुआ था। गुरुवार शाम रिलीज हुए इस गाने को सोशल मीडिया पर लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं।

योगी के खिलाफ बयानबाजी पर शंभू ने बनाया गाना

मधुबनी के रहने वाले शंभू शिखर का कहना है, ‘नाथ संप्रदाय के महंत और गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर बाबा योगी आदित्यनाथ पर जब सोशल मीडिया पर अनर्गल बयानबाजी शुरू हुई है तो उनके समर्थन में यह गाना गया हूं। गाने में योगी के काम काे दिखाया गया है।’

‘एगो बाबा चलल बा गोरखपुर से’.. गाने में उन्होंने महिला सुरक्षा से लेकर विकास की बात को शब्दों में पिरोया है। हालांकि, शंभू शिखर का भोजपुरी अंदाज में यह पहला गाना है।

गाने में एक लाइन ‘एगो योगी चलल बा गोरखपुर से, गुंडन के ठोकत, लुटेरवन के फाड़त’ से उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास और सुरक्षा की बात की है। इससे पहले वह भारत में ही नहीं विदेशों में भी योगी और मोदी पर कई कटाक्ष कर चुके हैं। राहुल और अन्य राजनेताओं पर भी कई व्यंग कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

मिल्कीपुर में करीब 66 फीसदी मतदान, पिछली बार के मुकाबले छह फीसदी अधिक

उत्तरप्रदेश, अयोध्या, उत्तर प्रदेश चुनाव, बड़ी खबर

मिल्कीपुर उपचुनाव : ‘तू-तू मैं-मैं’ ने पकड़ा तूल, भाजपा बूथ एजेंट बोले – कराऊंगा F.I.R.

उत्तरप्रदेश, अयोध्या, उत्तर प्रदेश चुनाव, चुनाव, प्रदेश

Milkipur Upchunav 2025 : आखिर क्यों देरी से हुआ मिल्कीपुर उपचुनाव, भाजपा की जीत से जुड़ा है राज

उत्तरप्रदेश, अयोध्या, उत्तर प्रदेश चुनाव, चुनाव, प्रदेश, बड़ी खबर, भास्कर +

मिल्कीपुर उपचुनाव : एक बजे तक 29.86 प्रतिशत मतदान, धीमी गति से हो रही वोटिंग

प्रदेश, अयोध्या, उत्तर प्रदेश चुनाव, उत्तरप्रदेश, चुनाव

अपना शहर चुनें