कांग्रेस ने जारी की 4 प्रत्याशियों की लिस्ट, जानिए किसको मिला टिकट

कांग्रेस ने मंगलवार को 4 प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसमें कानपुर की कल्याणपुर सीट से खुशी दुबे की मां की जगह उनकी बहन नेहा तिवारी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पीलीभीत से शकील अहमद नूरी, शाहबाद से अजीमुश्हान, तिंदुआरी से आदिशक्ति दीक्षित को टिकट दिया गया है।

बता दें कि सोमवार को कांग्रेस ने कल्याणपुर से खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन अब खुशी की मां का नाम वोटर लिस्ट में ना होने के चलते खुशी की बहन नेहा तिवारी कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में होंगी। उधर, नेहा तिवारी ने मंगलवार सुबह कचहरी पहुंच कर नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है।

नेहा तिवारी ने दाखिल किया नामांकन
नामांकन के अंतिम दिन खुशी की बहन नेहा तिवारी समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंची। उन्होंने सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए नामांकन दाखिल किया। उन्होंने प्रियंका गांधी का शुक्रिया अदा किया। नेहा ने कहा कि न्याय के लिये इस लड़ाई में प्रियंका गांधी हमारे साथ हैं।

खबरें और भी हैं...

मिल्कीपुर में करीब 66 फीसदी मतदान, पिछली बार के मुकाबले छह फीसदी अधिक

उत्तरप्रदेश, अयोध्या, उत्तर प्रदेश चुनाव, बड़ी खबर

मिल्कीपुर उपचुनाव : ‘तू-तू मैं-मैं’ ने पकड़ा तूल, भाजपा बूथ एजेंट बोले – कराऊंगा F.I.R.

उत्तरप्रदेश, अयोध्या, उत्तर प्रदेश चुनाव, चुनाव, प्रदेश

Milkipur Upchunav 2025 : आखिर क्यों देरी से हुआ मिल्कीपुर उपचुनाव, भाजपा की जीत से जुड़ा है राज

उत्तरप्रदेश, अयोध्या, उत्तर प्रदेश चुनाव, चुनाव, प्रदेश, बड़ी खबर, भास्कर +

मिल्कीपुर उपचुनाव : एक बजे तक 29.86 प्रतिशत मतदान, धीमी गति से हो रही वोटिंग

प्रदेश, अयोध्या, उत्तर प्रदेश चुनाव, उत्तरप्रदेश, चुनाव

अपना शहर चुनें