भाजपा छोड़ दर्जनों ने थामा कांग्रेस का हाथ

कांग्रेस की शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता।

भास्कर समाचार सेवा

काशीपुर। द्रोणा सागर रोड स्थित कांग्रेस नव चेतना भवन में कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता राहुल रमनदीप के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एवं समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों के समक्ष कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान संदीप सहगल ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। क्षेत्र एवं प्रदेश का चहुंमुखी विकास एकमात्र कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है अन्य कोई नहीं। आज प्रदेश की जनता भाजपा की करनी व कथनी को समझ चुकी है और भाजपा की दलगत नीतियों से तंग आकर जनता अब कांग्रेस को सत्ता सौंपने के लिए तैयार है, ताकि संपूर्ण प्रदेश का जमीनी स्तर से विकास हो सके।

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में राहुल रमनदीप, राज सक्सेना, विक्रम परिहार, इंदरपाल सिंह, साक्षी राणा, भूपेंद्र चौहान, विमल चौहान, सुनील कुमार, शुभम कुमार, दलजीत सिंह कंबोज आदि युवा कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान मनोज जोशी, संदीप सहगल, मुक्ता सिंह, इंदु मान, अरुण चौहान, शशांक सिंह, प्रभात साहनी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सीएम योगी ने कानपुर मेट्रो में किया सफर अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति का किया स्वागत परिवार संग भारत आ रहे जेडी वेंस, पीएम मोदी के साथ डिनर टेबल पर होगी अहम बातचीत Kia मोटर्स प्लांट से 900 इंजन चोरी, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार हिंदू एकता के लिए मोहन भागवत का नया फॉर्मूलाlatest news hindi , web stories