सानिया मिर्जा के घर गूंजी बेटे की किलकारी, फराह बोलीं- मैं तो खाला बन गई

Sania Mirza and shoaib malik

मुंबई. टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने बेटे  की किलकारी गूंज चुकी है इस बात की जानकारी सानिया मिर्जा के पति और मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये दी। शोएब ने ट्वीट में कहा कि मेरी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। मैं बहुत खुश हूं, मां और बेटा दोनों स्वस्थ है। #Alhumdulilah शुभकामनाएं और दुआ के लिए शुक्रिया। हम आपके आभारी हैं।  #BabyMirzaMalik.

बेबी मिर्जा मलिक के जन्म होते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों की भरमार हो गई। सानिया और शोएब के बेटे को भारत और पाकिस्तान दोनों जगह से दुआएं मिल रही हैं। जहां एक तरफ पाकिस्तान के तमाम लोग उन्हें इस खुशखबरी की बधाई दे रहे हैं, वहीं बॉलीवुड और खेल जगत से भी ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। सानिया और शोएब को माता-पिता बनने की बधाई बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान ने भी दी। फराह खान सानिया मिर्जा की करीबी दोस्त हैं। फराह ने अपने इंस्टा अकाउंट पर दो पोस्ट शेयर कींं। जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरी सबसे अच्छी दोस्त मां बन गई और फाइनली ‘I am a khala’.

https://www.instagram.com/p/Bpipj_sAQnn/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

https://www.instagram.com/p/BpifBBdgUTg/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

आपको बता दें सानिया मिर्जा भारत की जानी मानी टेनिस प्लेयर हैं। टेनिस की दुनिया में सानिया नाम और शोहरत दोनों कमा चुकी हैं। इसके लिए उन्हें पद्मभूषण और पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

साल 2010 में जब सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी तो भारत में उनके फैंस ने उनसे काफी नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि उन्होंने कभी इस बात की परवाह नहीं की। सानिया के उतार चढ़ाव में उनके पति शोएब मलिक ने हमेशा उनका साथ दिया। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें