14 फरवरी को हुई शादी और 2 दिन बाद बन गई मां, अब थाने में हो रहा झगड़ा

अम्बाला सिटी. मनमोहन नगर की 20 साल की लड़की की 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन-डे के दिन छोटी घेल के रहने वाले युवक से शादी हुई थी। अभी दूल्हे के परिवार का शादी का खुमार भी नहीं उतरा था कि 2 दिन बाद ही दुल्हन ने बच्ची को जन्म दे दिया। दूल्हे परिवार के लिए अब यह खबर न बताई और न छिपाई ही जा रही है। अस्पताल में बच्ची के जन्म के बाद ससुरालियों ने दुल्हन और बच्ची को अपनाने से साफ इंकार कर दिया। ताज्जुब की बात यह है कि दुल्हन के 9 माह की गर्भवती होने के बावजूद शादी में यह राज छिपा रहा।

दूसरी तरफ दुल्हन की दादी और बहन ने इस बारे कोई जानकारी होने से ही इनकार किया है। हालांकि, बड़ी बहन ने इतना जरूर कहा कि बच्ची के जन्म के बाद बहन से उसकी बात हुई है। उसने इसके लिए पड़ोस के रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति काे जिम्मेदार बताया है। महिला पुलिस इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची, लेकिन नवविवाहिता के अनफिट होने से बयान नहीं हो पाए। महिला थाना की एसएचओ सुनीता ढाका ने कहा कि अभी विवाहिता के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। वह बयान देने के काबिल नहीं है। उसके बयानों के आधार पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

बिचौले महिला ने बताया कि रिश्ते के बाद से लड़का-लड़की आपस में नहीं मिले। वे खुद हैरान हैं कि ऐसा कैसे हो गया। जबकि लड़की के घर में उसकी मां, बड़ी बहन, छोटी बहन व एक भाई है। ऐसा कैसे हो सकता है कि किसी को भी उसका गर्भ नजर नहीं आया हो। उनके साथ धोखा हुआ है। नवविवाहिता के ससुरालवालाें ने अस्पताल में लड़की की दादी व बहन को खूब खरी खोटी सुनाई।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई