योगी सरकार के 8 साल : कानून, सुरक्षा और सुशासन की नई परिभाषा

  • योगी सरकार के 8 साल: कानून, सुरक्षा और सुशासन की नई परिभाषा
  • पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था हुई और मजबूत
  • जनपद मुख्यालय मैदान में सेवा, सुरक्षा व सुशासन संबंधी तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगी।

भास्कर ब्यूरो

महाराजगंज। प्रदेश की योगी सरकार ने अपने आठ वर्षों के कार्यकाल में सेवा, सुरक्षा और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए कानून व्यवस्था , पुलिस तंत्र को आधुनिक और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से अनेक नवाचार लागू किए गए हैं, जिससे अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को नया आयाम मिला है।

आठ साल पूरे होने पर जनपद मुख्यालय मैदान में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों, निरीक्षण प्रक्रियाओं एवं पूरे वर्ष की गई सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित कार्रवाईयों को प्रदर्शित किया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर एंटी रोमियो टीम ने विद्यालयों, बाजारों, चौक-चौराहों पर महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को सुरक्षा का एहसास कराया। महिलाओं की स्वयं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नारी शक्ति को अधिक सुरक्षित एवं सशक्त बनाया गया। डायल 112 योजना के माध्यम से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

महराजगंज पुलिस ने प्रदेश सरकार की नीति को प्रभावी ढंग से लागू कर कानून व्यवस्था की सुदृढ़ता और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के नेतृत्व में जिले में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, मिशन शक्ति, साइबर क्राइम नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आधुनिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न ऑपरेशनों का संचालन किया गया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई