
Delhi Swearing in Ceremony : दिल्ली के रामलीला मैदान में 12.30 बजे आज रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इन्द्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है।
दिल्ली की बीजेपी सरकार में आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के साथ छह नेता दिल्ली कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ लेंगे। ताजा जानकारी के अनुसार, प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे।
गौरतलब है कि प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, और मनजिंदर सिंह सिरसा जैसे प्रमुख नेता मुख्यमंत्री पद से बाहर रह गए हैं। इनकी बजाय रेखा गुप्ता को प्राथमिकता दी गई है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रवेश वर्मा को दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद सौंपा जा सकता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनने की बधाई दी थी, हालांकि बाद में उन्होंने यह पोस्ट हटा दी, जिससे वर्मा के नाम की चर्चा और तेज हो गई है।















