दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 6 विदेशी नागरिक गिरफ्ता

New Delhi : निहाल विहार थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अफ्रीकी नागरिकों को पकड़ा, जो बिना वैध वीजा और पासपोर्ट के दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक चंदर विहार इलाके में अवैध रूप से रह रहे हैं।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल गजानंद, दलवीर, जगपाल, सरदार मल और कांस्टेबल महेंद्र की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी विदेशी नागरिक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस टीम की तत्परता से उन्हें पकड़ लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि सभी के वीज़ा की अवधि समाप्त हो चुकी है और वे बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे। पकड़े गए विदेशी नागरिकों की पहचान इस प्रकार हुई

  1. फ्रैंक फोटचिंग (कैमरून)
  2. रोमियो ल्यूसियन (कैमरून)
  3. सैम्युनल (नाइजीरिया)
  4. माल्क फराडे (नाइजीरिया)
  5. इवांस डांसो (घाना)
  6. इनूसा (नाइजीरिया)

जांच में यह भी सामने आया कि जिन मकान मालिक के यहां ये लोग रह रहे थे, उसने भी उचित दस्तावेजों की जांच किए बिना उन्हें ठहराया था।

बाहरी जिला पुलिस ने मामले की जानकारी विदेशी नागरिक पंजीकरण कार्यालय (FRRO) को दी, जिसके बाद सभी को हिरासत में लेकर नरेला स्थित सेवा सदन डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है, जहां से इन्हें जल्द ही देश से निष्कासित किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह कार्रवाई राजधानी की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें