
नई दिल्ली : आज से ठीक 50 साल पहले, 25 जून 1975 की रात भारत के लोकतंत्र पर एक ऐसा धब्बा लगा था, जिसे “आपातकाल” के नाम से जाना जाता है। इस ऐतिहासिक दिन को चिह्नित करते हुए भारतीय जनता पार्टी आज देशभर में ‘संविधान हत्या दिवस’ मना रही है।
आपातकाल: जब देश की आवाज़ को कुचला गया
- 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल में लाखों लोगों को बिना मुकदमे जेल में डाल दिया गया।
- मीडिया सेंसरशिप, नागरिक अधिकारों का निलंबन और विरोध की हर आवाज़ को दबा दिया गया था।
BJP का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम
BJP ने आज जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर:
✅ मीसा बंदियों का सम्मान किया
✅ जनसभाएं, प्रदर्शनी और डिबेट्स आयोजित किए
✅ युवाओं को आपातकाल की ‘काली रात’ से अवगत कराया
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं | LIVE बयानों की झलक
गृह मंत्री अमित शाह
“आपातकाल एक ‘अन्यायकाल’ था। जिस संविधान को कुचला गया, आज उसी संविधान के नाम पर कांग्रेस खुद को रक्षक बताने की कोशिश कर रही है।”
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
“जिन्होंने संविधान का गला घोंटा, वे आज इसके रक्षक बनने का दिखावा कर रहे हैं। यह देश नहीं भूलेगा।”
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
“1975 में कांग्रेस ने सिर्फ सत्ता बचाने के लिए देश को जेल बना दिया था। हम सच्चाई को देश की जनता तक पहुँचाते रहेंगे।”
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
“जिसने लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल गए, वे लोकतंत्र सेनानी हैं। यह हमारे लिए आज़ादी का तीसरा आंदोलन था।”
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर
“संविधान हत्या दिवस हमारे लोकतंत्र की रक्षा के सामूहिक संकल्प की याद दिलाता है।”
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (X पोस्ट पर)
“25 जून 1975… यह दिन उस साजिश का प्रतीक है जब एक परिवार ने सत्ता के नशे में देश की आत्मा को कुचल डाला। यह मानवता के खिलाफ अपराध था।”
मीसा बंदी बोले – हम भूले नहीं हैं वो दिन
देशभर में आयोजित समारोहों में मीसा (Maintenance of Internal Security Act) बंदियों को सम्मानित किया गया। कई ने कहा –
“हमने जेल में यातनाएं सही, लेकिन लोकतंत्र के लिए खड़े रहे। आज का दिन हमें याद दिलाता है कि आवाज़ उठाना कभी गुनाह नहीं होना चाहिए।”
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल बोले
“1975 में जब हमें अदालत में लाया गया, तो हमने गाया:
‘हथकड़ियों की झंकार सुनो, जनतंत्र की ललकार सुनो।’
आज फिर वही आवाज गूंज रही है – यह कांग्रेस के लिए वाटरलू है।”
ये भी पढ़े – भारत के शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष के लिए भरी उड़ान…जानें पल-पल के अपडेट्स