शादी में 50 लाख लिया दहेज… गर्भवती पत्नी को मारी लात

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में निकाह में डेढ़ करोड़ खर्च करने के बाद 50 लाख रुपये का दहेज देकर बेटी को ससुराल विदा किया था। जब बेटी गर्भवती हुई तो पति ने लात मारकर उसका गर्भ गिरा दिया। इसके बाद पति ने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया।

अलीगढ़ में सिविल लाइन क्षेत्र के एक इलाके में महिला का निकाह मुदस्सिर के साथ 20 मई 2022 को हुआ था। निकाह में मुदस्सिर व उसके परिजनों ने नकदी, गहनें और बाकी सामान सहित कुल डेढ़ लाख रुपये खर्च करवाए थे। इसके बाद भी मुदस्सिर विवाहिता को और दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। जिसके बाद महिला के परिजनों ने मुदस्सिर को 50 लाख रुपये और दहेज में दिए थे। इसके बाद भी महिला के साथ पति और उसका भाई मारपीट और छेड़छाड़ करते थे।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि दहेज के लिए पति ने उसके पेट में लात मारी थी और जबरन अस्पताल ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। अगर शिकायत करती तो उससे मारपीट की जाती थी। झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे। दो माह पहले आरोपितों ने मिलकर महिला को पीटा भी था। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह परमार ने बताया कि महिला के शौहर मुदस्सिर व अन्य के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु रिलीज से पहले जानकी फिल्म देखेंगे केरल हाईकोर्ट के जज हरियाणा रोडवेज बस के सामने लहराई पिस्तौल…