44 देश के चार लाख केन्द्रों में होगा “मन की बात” का सीधा प्रसारण, जानिए क्या है भाजपा की खास तैयारी

– 100वीं कड़ी को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने की खास तैयारी

नई दिल्ली, (हि.स.)। रेडियो पर प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री की मन की बात के 100 वीं कड़ी को देश के चार लाख स्थानों पर सुनाने की व्यवस्था की गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस संबंध में एक विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया है जिसके तहत देश भर के बूथ स्तर पर लगभग चार लाख केन्द्रों पर मन की बात का प्रसारण किया जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम के अनुसार हर विधानसभा में लगभग 100 से अधिक स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को प्रसारित करने की बड़े स्तर पर व्यवस्था की गई है जिसमें सांसद, विधायक और चुने हुए प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके साथ सिविल सोसाइटी, सामाजिक संस्था भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम सुनाने के लिए देश के साथ विश्व भर में प्रवासी भारतीय भी अपनी भागीदारी निभाएंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता देश भर में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में भाग लेंगे।

मन की बात कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों एवं चुने हुए प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश पदाधिकारी को एक -एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की मन की बात 3 अक्टूबर 2014 में शुरू हुआ था।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें चिदंबरम के खिलाफ आरोप तय करने से रोका नहीं जा सकता परिसर के पूरक मंदिरों में अक्षय तृतीया से शुरू होगी मूर्तियों की स्थापना नवादा के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले! रिंग रोड को लेकर आ गया बड़ा अपडे