‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखने के आरोप में 4 गिरफ्तार, अब तक 56 हिरासत में

नगांव/गुवाहाटी, असम। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे माहौल के बीच सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में असम पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से पिछले 24 घंटे के दौरान कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आज तक असम पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए 57 लोगों को गिरफ्तार किया है।

रंगापारा पुलिस ने आज बताया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने वाले एक युवक को रंगापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान रंगापारा के 1 नंबर नामनी गांव निवासी शुकुर अली के रूप में हुई है।

शुकुर अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखने के साथ-साथ असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ भी आपत्तिजनक और तिरस्कारपूर्ण टिप्पणी पोस्ट की थी। पोस्ट वायरल होते ही रंगापारा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शुकुर अली से पूछताछ जारी है।

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि शत्रु देश के प्रति सहानुभूति और समर्थन करने जैसे राजद्रोह के आरोप में बीती रात तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान पहचान लालचन अली, समीर अली और रकीब हुसैन के रूप में की गयी है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि शत्रु के प्रति सहानुभूति और समर्थन जैसे कार्य राजद्रोह के अंतर्गत आते हैं। हम इस संबंध में बिना किसी समझौते के राष्ट्र विरोधियों को जेल का रास्ता दिखाने के लिए दृढ़ हैं। लालचन अली को धुबड़ी पुलिस ने, समीर अली को लखीमपुर पुलिस ने तथा रकीब हुसैन को कार्बी आंगलोंग पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े : बिहार में बहुओं का खेला! लालू यादव की बहू से मांझी की बहू बोली- ‘एक बार अपने ससुर को देख लो…’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

क्या आपके भी मसूड़ो में होता है दर्द ? गाजियाबाद में 50 बीघा जमीन पर जमकर गरजा बुलडोजर, चंद मिनटों में ध्वस्त किए आशियाने झारखंड में पहली बार बना जदयू का अपना कार्यालय, CM नीतीश कुमार ने किया ऑनलाइन उद्धाटन जिन बच्चों को 15-16 साल तक पाला-पोसा, उन्हें खुद ही दे दिया जहर पूर्वी चंपारण में बड़ा हादसा, बूढ़ी गंडक में नहाने गए 3 बच्चे डूबे